ओलिंपियन मनु भाकर आगे पढ़ाई करेंगी:रोहतक IIM में एडमिशन लेंगी; शादी पर पिता बोले- 26 साल की होने तक प्लान नहीं

0
127

ओलिंपिक्स में इतिहास रचने वाली हरियाणा की शूटर मनु भाकर ने अब अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने का मन बनाया है। इसके लिए उन्होंने रोहतक के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कॉलेज को चुना है, जहां इसी सत्र से एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। यह पूरी प्रक्रिया एक महीने में ही होगी। खास बात यह है कि मनु भाकर ने आगे की स्टडी कोर्स को स्पोर्ट्स फील्ड से ही चुना है। परिवार के मुताबिक, मनु ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में आगे की पढ़ाई करने का फैसला किया है, ताकि खेल के बाद इसी से जुड़े बिजनेस को आगे बढ़ाया जाए। परिवार ने भी उनके इस निर्णय को सहमति दी है। मनु भाकर मूल रूप से झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली हैं। उनकी स्कूली शिक्षा झज्जर के यूनिवर्सल स्कूल से हुई है। यह स्कूल उनके चाचा चलाते हैं। इसके बाद मनु ने दिल्ली से ग्रेजुएशन और पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुशन किया। मनु ने 2024 के पेरिस ओलिंपिक में निशानेबाजी में डबल ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे। 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा था। वर्तमान में मनु का फोकस शूटिंग वर्ल्ड कप पर है, जो 2027-28 में भारत में ही होगा। वह इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। उधर, मनु की शादी के सवाल पर पिता रामकिशन ने कहा कि अगर कोई अच्छा रिश्ता आया तो सोचेंगे। फिलहाल, उसकी शादी को लेकर कोई जल्दी नहीं है। मनु अभी 23 साल की हुई है, 26 की उम्र तक शादी का कोई ज्यादा विचार भी नहीं है। मनु की पढ़ाई को लेकर परिवार के लोगों ने क्या कहा जानिए… मनु भाकर और उनकी उपलब्धियां के लिए देखें इन्फोग्राफिक्स…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here