प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आपराधिक मामलों वाले सांसदों-विधायकों को सैल्यूट करने के पुलिस आदेश का विरोध किया है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। भाजपा ने पलटवार करते हुए सैल्यूट को लोकतांत्रिक सम्मान बताया और कांग्रेस नेताओं पर भी आपराधिक आरोपों का हवाला दिया।
