मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बाकल थाना इलाके में समुदाय विशेष के दो युवकों द्वारा एक युवक को किडनैप कर उसे सिगरेट से दागने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उधर इस दौरान फोन पर धमकी देने का मामला भी सामने आया। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान युवकों ने थाने में बवाल शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की।
