कनाडियन सिंगर के म्यूजिक वीडियो पर विवाद:धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे, मां काली का अवतार धारण किए क्रॉस को प्रॉप बनाकर इस्तेमाल किया

0
23

कनाडियन मॉडल और रैपर टॉमी जेनेसिस के म्यूजिक वीडियो पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में टॉमी का न्या म्यूजिक वीडियो ट्रू ब्लू रिलीज हुआ है। वीडियो में वो मां काली के अवतार में नजर आ रही हैं। वीडियो में वो क्रॉस को प्रॉप की तरह इस्तेमाल कर रही हैं, जिसके बाद से ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। टॉमी जेनेसिस ने कुछ समय पहले ही ऑफिशियल इंस्टाग्राम से गाने ट्रू ब्लू की अनाउंसमेंट की थी। ये गाना 20 जून को रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर गाने की कुछ झलक शेयर की गई थी, जिसमें टॉमी ने शरीर पर नीला रंग लगाए, गोल्ड जूलरी पहने मां काली का अवतार धारण किया है। उनके हाथ में एक क्रॉस है, जिसे वो चाट रही हैं। वीडियो में कई हिंदू और क्रिश्चियन उनकी हरकत पर जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई ने उन्हें जल्द से जल्द वीडियो डिलीट करने को कहा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘आपने मां काली का मजाक उड़ाकर बहुत बड़ी गलती की है, जो सिर्फ ‘नीले रंग की देवी’ नहीं हैं, बल्कि बुराई का नाश करने वाली, समय और मृत्यु की मां और शुद्ध ब्रह्मांडीय शक्ति का अवतार हैं। आपने हमारी दिव्यता को अपने फैशन स्टंट में बदल दिया। यह कला नहीं, बल्कि अपवित्रता है। लाखों हिंदू भय और भक्ति के साथ उन्हें नमन करते हैं, और मंत्रोच्चार करते हैं। काली का मजाक उड़ाना ‘अजीब’ नहीं है। यह आध्यात्मिक अज्ञानता और सांस्कृतिक अहंकार है। आप कभी भी दूसरे धर्मों के लोगों का यौन शोषण या उनकी नकल करने की हिम्मत नहीं करेंगे। हिंदू धर्म हमेशा आपका आसान टारगेट क्यों होता है?’ ‘हम इसे बर्दाश्त करना बंद कर चुके हैं। या तो इसे हटा दें और माफी मांगें, या फिर एक अरब लोगों के सामूहिक गुस्से का सामना करें। मां काली आपकी पोशाक नहीं हैं। वे शक्ति हैं।’ इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब वीडियो में भी इसी तरह के कमेंट्स की भरमार है। कई यूजर लगातार वीडियो को रिपोर्ट कर रहे हैं और सिंगर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ये सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि क्रिश्चियन्स की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। बताते चलें कि कनाडा की टॉमी जेनेसिस अपनी सेक्शुअल और जेंडर रिलेटेड लिरिक्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here