युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कपिल देव और बिशन सिंह बेदी की राजनीति के कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया और युवराज को खेलने के लिए प्रेरित किया।
