कमल हासन के खिलाफ प्रो-कन्नड़ संगठन ने दर्ज कराई शिकायत:एक्टर ने कहा था- कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी; BJP बोली- भाषा का अपमान किया

0
20

कर्नाटक रक्षण वेदीके नाम की एक प्रो-कन्नड़ संगठन ने बुधवार को बेंगलुरु पुलिस में एक्टर कमल हासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, शनिवार (24 मई) को चेन्नई में अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कमल हासन ने दावा किया था कि तमिल भाषा ने कन्नड़ भाषा को जन्म दिया। इस बयान का कर्नाटक में जोरदार विरोध हो रहा है। संगठन के नेता प्रवीन शेट्टी ने आरटी नगर थाने में कमल हासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि हर बार जब कोई नई तमिल फिल्म रिलीज होती है। तब लगातार कन्नड़वासियों के आत्म-सम्मान को चोट पहुंचाया जाता है। एक्टर द्वारा दिया गया विवादित बयान न केवल कन्नड़वासियों की भावनाओं को आहत करता है, बल्कि इससे कन्नड़वासियों और तमिलों के बीच नफरत की जड़ें भी पनपी हैं और कन्नड़वासियों का अपमान हुआ है। वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है, ‘हमें एक शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। हम कानूनी सलाह ले रहे हैं और उसके अनुसार इस मामले में आगे कार्रवाई करेंगे।’ खबर को अपडेट किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here