39.5 C
Bhilai
Friday, March 14, 2025

करेंट अफेयर्स 14 नवंबर:ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस का चीफ बनाया; पीएम मोदी को मिलेगा डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान

CISF की पहली महिला बटालियन को केंद्र से मंजूरी मिली। भारतीय नेवी तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-24’ का चौथा संस्करण आयोजित करेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 43वें भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले का उद्घाटन किया। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… उद्घाटन (INAUGURATION) 1. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 43वें भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले का उद्घाटन किया : वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 14 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में 43वें भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले यानी IITF का उद्घाटन किया। 14 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई देश हिस्‍सा लेंगे। इनमें चीन, मिस्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, तुर्किए और संयुक्‍त अरब अमीरात शामिल हैं। अवार्ड (AWARD) 2. पीएम मोदी को मिलेगा डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान : कैरेबियाई देश डोमिनिका की सरकार ने घोषणा की है कि वह इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करेगी। यह डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है। प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए पीएम मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण को देखते हुए दिया जा रहा है। डिफेंस (DEFENCE) 3. भारतीय नौसेना तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-24’ का चौथा संस्करण आयोजित करेगी : भारतीय नौसेना 20 और 21 नवंबर 2024 को ‘अखिल भारतीय’ तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-24’ के चौथे संस्करण का आयोजन करने वाली है। भारतीय नौसेना ने 14 नवंबर को इसकी जानकारी दी। इसमें 06 मंत्रालय और 21 संगठन या एजेंसियां ​​शामिल होंगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को अमेरिका का इंटेलिजेंस चीफ बनाया: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी सरकार के अहम पदों पर नियुक्तियां कर रहे हैं। ट्रम्प ने भारतीय मूल की तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी है। नेशनल (NATIONAL) 5. CISF की पहली महिला बटालियन को केंद्र से मंजूरी : केंद्र सरकार ने 13 नवंबर को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF की महिला बटालियन बनाने की मंजूरी दी। इस बटालियन में 1,000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। किसी भी इमरजेंसी में ये बटालियन कमांडो की तरह सुरक्षा देगी। स्पोर्ट (SPORT) 6. शाहीन अफरीदी फिर नंबर-1 वनडे बॉलर बने : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ICC वनडे बॉलिंग रैंकिंग में फिर से नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। ICC ने बुधवार, 13 नवंबर को ताजा रैंकिंग जारी की। बाबर आजम बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं। इसके साथ ही वनडे बैटिंग और बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 14 नवंबर का इतिहास : 1889 में आज ही के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। भारत में इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उनके पिता, मोतीलाल नेहरू एक समृद्ध बैरिस्टर और माता स्वरूपरानी कुशल गृहिणी थी। नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज (लंदन) से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की। जवाहरलाल नेहरू 1912 में भारत लौट आए और वकालत की शुरुआत की। 1916 में कमला नेहरू से उनका विवाह हुआ। 1917 में होमरूल लीग में शामिल हो गए। राजनीति में उनकी असली ट्रेनिंग दो साल बाद 1919 में शुरू हुए जब वे महात्मा गांधी के संपर्क में आए। उस समय महात्मा गांधी ने रॉलेट अधिनियम के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। नेहरू 6 बार कांग्रेस अध्यक्ष (लाहौर 1929, लखनऊ 1936, फैजपुर 1937, दिल्ली 1951, हैदराबाद 1953 और कल्याणी 1954) के पद पर रहे। नेहरू ने पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया। सन् 1947 में भारत को आजादी मिलने पर जब भावी प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस में मतदान हुआ तो सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य कृपलानी को सर्वाधिक मत मिले थे। हालांकि महात्मा गांधी के कहने पर दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया और जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 में स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 13 नवंबर : बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के 15 निर्देश; ब्रिटिश लेखिका सामंथा हार्वे को ‘ऑर्बिटल’ नॉवेल के लिए बुकर प्राइज मिला पीएम मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना का यात्रा पर जाएंगे। इंडिया गेम डेवलपर कॉन्फ्रेंस का 16वां संस्करण शुरू हुआ। वहीं, मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी ने ‘ऐस ऑफ स्पेड्स’ डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 12 नवंबर : ‘अमेजन फ्यूचर इंजीनियर मेकरस्पेस’ लॉन्च हुआ; पाकिस्तान के ‘नोमान अली’, न्यूजीलैंड की ‘अमेलिया केर’ बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अफगानिस्तान के ऑलराउंडर नबी ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 14 जुलाई, 2026 तक बढ़ाया। वहीं, भारत-रूस के बीच पांत्सिर एयर डिफेंस सिस्टम के लिए समझौता हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles