23.9 C
Bhilai
Thursday, March 13, 2025

करेंट अफेयर्स 26 नवंबर:संविधान अब संस्कृत और मैथिली में भी; PAN 2.0 सहित 4 प्रोजेक्ट मंजूर; वैभव IPL के सबसे यंग-प्लेयर बने

IPS रश्मि शुक्ला फिर से महाराष्ट्र की DGP बनीं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘द टीचर एप’ लॉन्च किया। एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का निधन हुआ। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. संविधान अब संस्कृत और मैथिली में भी : देश के संविधान के 75 साल पूरे होने पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में 26 नवंबर को विशेष कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संस्कृत और मैथिली में संविधान की प्रतियां जारी कीं। स्कीम (SCHEME) 2. मोदी कैबिनेट ने PAN 2.0 सहित 4 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी : मोदी कैबिनेट की बैठक में 26 नवंबर को PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इसके लिए सरकार 1,435 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मौजूदा पैन के नंबर को बदले बिना कार्ड एडवांस किए जाएंगे। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 3. IPS रश्मि शुक्ला फिर बनीं महाराष्ट्र की DGP : महाराष्ट्र सरकार ने 25 नवंबर को IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला को राज्य की पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस बल के प्रमुख के रूप में फिर से बहाल कर दिया है। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की शिकायत पर इलेक्शन कमीशन ने रश्मि शुक्ला को उनके पद से हटाने का निर्देश दिया था। 4. उत्तराखंड के नए डीजीपी बने दीपम सेठ : सीनियर IPS ऑफिसर दीपम सेठ 25 नवंबर को उत्तराखंड के 13वें पुलिस महानिदेशक (DGP) बने। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे साल 2019 से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे। निधन (DEATH) 5. एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का निधन हुआ : एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का लंबी बीमारी के बाद 25 नवंबर की देर रात निधन हो गया। वे 81 साल के थे। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 6. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘द टीचर एप’ लॉन्च किया : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 नवंबर को नई दिल्ली में ‘द टीचर एप’ का अनावरण किया। इसका उद्देश्य उनकी पेशेवर विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना है। इस एप के माध्यम से शिक्षक विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों, पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे। स्पोर्ट (SPORT) 7. बिहार के वैभव सूर्यवंशी IPL में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने : बिहार के वैभव सूर्यवंशी इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग यानी IPL में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वे मात्र 13 साल के हैं। 25 नवंबर को राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा। वे बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 26 नवंबर का इतिहास : आज से 16 साल पहले 2008 में आज ही के दिन मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। भारत पर हुए इस सबसे बड़े आतंकी हमले को 26/11 के नाम से जानते हैं। इन हमलों ने मुंबई को 59 घंटे तक आतंकित किया था। इस हमले में 164 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मारे गए लोगों में भारतीय नागरिकों के अलावा कई विदेशी नागरिक भी थे। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 25 नवंबर : पीएम मोदी ने ICA वैश्विक सहकारिता सम्मेलन का उद्घाटन किया; केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘अब कोई बहाना नहीं’ कैंपेन शुरू किया सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी शब्द हटाने की मांग खारिज की। ऋषभ पंत IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे प्लेयर बने। दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 23 नवंबर : महाराष्ट्र में महायुति, झारखंड में सोरेन सरकार तय; मोदी को ‘विश्व-शांति पुरस्कार’ मिला; जोमैटो BSE सेंसेक्स में शामिल होगा फोनपे के बोर्ड से बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दिया। 8 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का आयोजन होगा। वहीं, IPL मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को जेद्दा में होगा। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles