कर्नल सोफिया कुरैशी पर असभ्य टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के मामले में प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने पर विचार कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 15 दिनों में एसआइटी रिपोर्ट के आधार पर मंत्री के खिलाफ अभियोजन का निर्णय लेने का निर्देश दिया था। इस अवधि की समाप्ति 5 फरवरी को होने वाली है।
