कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को भगदड़ हुई थी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। हमारी भूमिका बहुत सीमित थी- शंकर और जयराम
एक संयुक्त बयान में शंकर और जयराम ने कहा कि उन्होंने गुरुवार रात को KSCA अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बयान में कहा गया, ‘पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की वजह से हम यह बताना चाहते हैं कि हमने KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, हमारी भूमिका बहुत सीमित थी।’ KSCA बोला- भीड़ संभालने की जिम्मेदारी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की थी
कर्नाटक सरकार ने KSCA, RCB और DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद गुरुवार को अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुराम भट, सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम ने भगदड़ मामले में अपने खिलाफ FIR रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने KSCA के अफसरों को 16 जून को अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी से राहत दे दी थी। KSCA ने इससे पहले हाईकोर्ट में अपनी याचिका में कहा था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर गेट पर भीड़ को मैनेज करने की जिम्मेदारी RCB और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की थी। RCB के मार्केटिंग हेड को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
इससे पहले, शुक्रवार को RCB और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया। कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बेंगलुरु भगदड़ मामले में आज के अपडेट्स- ————————- भगदड़ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौतें:कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे बेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भगदड़ के दौरान 11 लोग मारे गए हैं। 33 लोग घायल हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं। पढ़ें पूरी खबर… RCB के IPL सेलिब्रेशन में 11 की मौत:10 दिन में तीसरी भगदड़; इंडोनेशिया में 3 साल पहले 174 जानें गईं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत का जश्न मौत के जुलूस में बदल गया। मंगलवार को अहमदाबाद में टीम ने पंजाब को फाइनल हराया। बुधवार को टीम बेंगलुरु में विक्ट्री परेड करने पहुंची। जहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 33 लोग घायल हैं। स्पोर्ट्स जगत में पिछले 10 दिन में यह तीसरा हादसा रहा, जब जीत का जश्न मातम में बदला। पढ़ें पूरी खबर…
