कवर्धा कलेक्टर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:कश्मीर से आया मेल, ढाई बजे तक का दिया समय; IED लगी होने का जिक्र

0
22

छत्तीसगढ़ के कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX (Royal Demolition Explosive) से उड़ाने की धमकी मिली है। कलेक्टर कवर्धा के ऑफिशियल मेल आईडी पर कश्मीर से मेल आया है, जिसमें दोपहर ढाई बजे तक समय दिया गया है। मेल पर कलेक्ट्रेट परिसर में IED लगी होने का जिक्र भी है। जिसके बाद कलेक्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की BDS (Bomb Disposal Squad) टीम पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की छानबीन में जुटी है। सबसे पहले ये तीन तस्वीरें देखिए परिसर के चप्पे-चप्पे पर जांच जारी सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वायड और बीडीएस की टीम परिसर के चप्पे-चप्पे पर जांच कर रही है। इस मामले में कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि, सूचना पुलिस को दी गई है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, एसपी धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना मिली है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है। धमकी भरे मेल में क्या लिखा है ? धमकी में कहा गया है कि यह हमला तमिलनाडु से ध्यान हटाकर छत्तीसगढ़ की ओर मोड़ने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। मेल के अनुसार, यह साजिश अंतरराष्ट्रीय संगठन कार्टेल और तमिलनाडु के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने रची है। जिसमें आरएक्स-एस गैलीलियो रिमोट कंट्रोल सिस्टम के जरिए विस्फोट को अंजाम देने की बात कही गई है। कलेक्टर कार्यालय में सुरक्षा कड़ी कर दी स्थानीय प्रशासन ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर कार्यालय और आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। साथ ही, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ………………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कलेक्टर-SP ऑफिस में आगजनी:सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान बवाल, दर्जनों वाहन फूंके, पुलिसकर्मी-मजिस्ट्रेट घायल; CM ने दिए गिरफ्तारी आदेश छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बवाल हो गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बीच कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here