कवर्धा जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आदर्श नगर क्षेत्र के एक घर में बंद कमरे में प्रार्थना सभा चल रही थी और वहां कई अलग-अलग धर्म और मिशनरी समर्थक के लोग मौजूद थे। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं वहां पहुंच गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। विहिप कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जय श्री राम के नारे लगाए और हंगामा किया। उनका आरोप है कि यहां गुप्त रूप से धर्मांतरण का कार्य चलाया जा रहा था। जब वे विरोध करने लगे तो मिशनरियों से झूमाझटकी की स्थिति बन गई। अंदर कमरे में हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग कमरे में मौजूद थे। बाइबिल रखी हुई थी। VHP कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू संगठन के लोगों को कैंसर ठीक करने, जादू टोना भगाने जैसे झांसे में लेकर फादर और उनकी पत्नी लोगों का ब्रेन वॉश कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, फादर थॉमस होली किंगडम स्कूल का प्रिंसिपल है। उस पर पहले भी स्कूल में बच्चों का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप लग चुके हैं। मिशनरी समर्थकों ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। हिंदू जागरण मंच के सदस्य सौरभ सिंह ने कहा कि वहां एक फादर और उनकी पत्नी मौजूद थी जो लोगों को बीमारी ठीक कराने के नाम पर ईसाई धर्म अपनाने का प्रयास कर रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस ने मामला शांत कराया। सौरभ सिहं ने कहा कि फादर थॉमस और उनकी पत्नी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं और लोगों को प्रलोभन या भय दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। विहिप ने ये भी कहा कि जब हमारी टीम पहुंची तो बचने के लिए वे लोग महिलाओं को आगे कर रहे थे तो झूमाझटकी हो गई। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए और धर्मांतरण की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ASP पुष्पेंद्र बघेल के मुताबिक, विहिप के शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, फादर थॉमस होली किंगडम स्कूल का प्रींसीपल है जो प्रार्थना कराते है। उनका कहना है कि वे लोग यहां पिछले 25 साल से स्कूल संचालित करते है और प्रार्थना कराते है। फिलहाल जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
