मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले मशिमं की ओर से छात्रों और अभिभावकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर हर रोज सुबह से रात तक 300-400 से ज्यादा कॉल आ रहे हैं। जिसमें ज्यादातर बच्चे परीक्षा परिणामों को लेकर चिंतित हैं।
