कांकेर में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:DRG जवानों ने छोटेबेठिया में नक्सलियों को घेरा, सुबह से फायरिंग जारी

0
6

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। मामला जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है। कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एसपी के मुताबिक अभी जवानों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है, फिलहाल जंगल में लगातार मुठभेड़ चल रही है। एसपी के मुताबिक DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया, मुठभेड़ वाला इलाका माड़ से सटा है। इस इलाके में जवानों ने सबसे ज्यादा नक्सलियों को नुकसान पहुंचाया है। 2 दिन पहले 3 बड़े नक्सली लीडर मारे दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया। गजरला 40 लाख का इनामी था। वहीं एनकाउंटर में मारी गई अरुणा स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर SZCM थी और नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है। इस पर 20 लाख का इनाम था। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। शाह का दावा- मार्च 2026 तक नक्सलियों का सफाया होगा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026 तय की है। उन्होंने ये बात अगस्त 2024 में में बस्तर दौरे के दौरान कही थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि सरेंडर पॉलिसी, हमले और विकास के दम पर नक्सलियों को खत्म किया जाएगा। शाह का यह दावा इसलिए भी मजबूत माना जा रहा है क्योंकि नक्सलियों के गढ़ फोर्सेस लगातार अभियान चला रही है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। फोर्स नक्सलियों की मांद में घुसकर उनसे टक्कर ले रही है। ……………………………… नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 3 नक्सली लीडर ढेर:इनमें 40 लाख का इनामी गजरला, 1 करोड़ के इनामी चलपति की पत्नी अरुणा शामिल, सर्चिंग जारी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया है। गजरला 40 लाख का इनामी था। फिलहाल मुठभेड़ खत्म हो गई है। इलाके में सर्चिंग जारी है। मामला आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले का है। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here