कांग्रेस नेता केके मिश्रा की सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी में हलचल मचा दी। उन्होंने राहुल गांधी के दलितों और पिछड़ों की अनदेखी वाले बयान का समर्थन किया और ईमानदार व विचारधारा-समर्पित नेताओं को आगे लाने की अपील की। मिश्रा ने अवसरवादियों और दलबदलुओं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
