छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस के सामने अज्ञात हमलावरों ने 2 लोगों को गोली मार दी। फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अपोलो अस्पताल भेजा गया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार का है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 3 नकाबपोश हमलावरों ने 2 राउंड फायरिंग की है। वारदात की खबर मिलते ही SSP रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे हैं। SSP ने सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तोरवा और मस्तूरी क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नीतेश सिंह के ऑफिस में रिश्तेदार चंद्रकांत सिंह ठाकुर और कर्मचारी राजू ठाकुर क़ो गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर है। लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पहले मौके की ये तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
