प्रॉपर्टी ब्रोकर को कमीशन न देने पर रियल स्टेट कारोबारी के विरूद्ध कटाराहिल्स थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट आदेश के बाद कारोबारी और उसकी पत्नी के विरूद्ध कार्रवाई की है। इससे पहले पीड़ित ब्रोकर वर्ष 2022 में पुलिस से इसी मामले की शिकायत कर चुका था।
