नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मैं फिर सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पढ़ाऊंगा, जिसमें कहा है कि जो जनप्रतिनिधि विधानसभा में बोलना चाहता है, पूरा बोलें, उसे रोका नहीं जाएगा। इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा, मध्य प्रदेश विधानसभा प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों से चलती है, सुप्रीम कोर्ट से नहीं।
