कार्लोस अल्काराज US ओपन के फाइनल में पहुंचे:सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया; सिनर से हो सकती है भिड़ंत

0
19

कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को हराकर यूएस ओपन फाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला आर्थर ऐश स्टेडियम में 2 घंटे 23 मिनट तक चला, जिसमें अल्काराज ने 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (4), 6-2 से मात दी। जोकोविच को इस साल के चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में मिली हार
38 साल के जोकोविच इस साल चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल तक पहुंचे, लेकिन हर बार हारकर बाहर हो गए। तीन बार उन्हें अल्काराज या फिर दुनिया के नंबर-1 जानिक सिनर ने हराया। मैच के बाद जोकोविच ने कहा कि उम्र के साथ लंबा खेल पाना मुश्किल हो जाता है और यह निराशाजनक भी है। अब रविवार को होने वाले फाइनल में उनका सामना मौजूदा चैंपियन जैनिक सिनर या कनाडा के 25वें वरीय फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे से होगा। खास बात यह है कि फाइनल मुकाबले को देखने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आएंगे। यूएस ओपन में एक भी सेट नहीं गंवाया
कार्लोस अल्काराज ओपन एरा में बिना सेट गंवाए यूएस ओपन खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं। स्पेनिश स्टार ने अब तक न्यूयॉर्क में खेले गए छह मैचों में एक भी सेट नहीं गंवाया है। उन्होंने 18 सेट में सिर्फ 58 गेम हारे हैं, यानी औसतन हर सेट में तीन से थोड़ा ज्यादा गेम गंवाए हैं। पूरे टूर्नामेंट में उन्हें सिर्फ दो टाई-ब्रेक खेलने पड़े हैं। जोकोविचन ने सिनर और अल्कारेज की तारीफ
जोकोविच ने अल्कारेज और सिनर की तारीफ करते हुए कहा कि ये दोनों खिलाड़ी इस समय उनसे बेहतर हैं। उन्होंने कहा,’अगर मुझे किसी से हारना हो, तो मैं इन दोनों से हारना पसंद करूंगा। मैं जानता हूं कि वे इस समय मुझसे बेहतर हैं। उन्हें बधाई देनी होगी।’ जोकोविच ने इस साल मेलबर्न में अल्कारेज को हराया था, लेकिन उन्होंने माना कि बेस्ट-ऑफ-फाइव सेट के ग्रैंड स्लैम में इन दोनों को हराना उनके लिए बहुत मुश्किल है। जोकोविच ने कहा कि हार नहीं मानेंगे
जोकोविच ने कहा कि वह ग्रैंड स्लैम में हार नहीं मान रहे हैं और वह फाइनल तक पहुंचने और एक और ट्रॉफी जीतने के लिए लड़ते रहेंगे। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि बेस्ट-ऑफ-थ्री सेट के टूर्नामेंट में उनके लिए मौके ज्यादा हैं। इस सीजन में जोकोविच का रिकॉर्ड 31 जीत और 10 हार का रहा है। इस टूर्नामेंट में जोकोविच को फिटनेस से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ा है
जोकोविच को इस टूर्नामेंट में मैच के दौरान फिटनेस समस्याओं से जूझना पड़ा है। फाइनल के दौरान भी उन्हें कंधों का इलाज करवाना पड़ा। वहीं,चौथे राउंड में जान-लेनार्ड स्ट्रफ के खिलाफ मैच के दौरान जोकोविच ने अचानक अपनी गर्दन पकड़ ली और सिर हिलाने लगे। ट्रेनर ने उनकी गर्दन और कंधे की मसाज की। उसके बाद फिर से दूसरे सेट के बाद ट्रेनर ने उनके दाएं हाथ की मसाज की।
पहले राउंड में उनके पैर में छाले की समस्या थी, जबकि तीसरे राउंड में कमर के निचले हिस्से में दर्द हुआ था। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीमइंडिया ने दुबई में एशिया कप की तैयारी शुरू की:ICC अकादमी में अभ्यास के दौरान सैमसन और बुमराह बातचीत करते हुए दिखे भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को दुबई के ICC अकादमी में टी-20 एशिया कप 2025 के लिए अपने पहले अभ्यास सत्र के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इस आठ देशों के टूर्नामेंट में अपनी दूसरी टी-20 खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here