छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव के पास हुई। कार ड्राइवर बाइक सवारों को ठोककर तड़पते हालात में छोड़कर भागा। समय पर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची, जिससे तीनों घायलों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक तीनों एक बाइक में सवार थे। जिन्हें वाहन क्रमांक CG23N6737 ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। देखिए भीषण हादसे की तस्वीरें- मृतक की पहचान पंचायत सचिव छबि नायक, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि गणपति नायक के रूप में हुई है। दोनों मूंगिया के रहने वाले हैं। तीसरा मृतक की मुखागुड़ा के महेश कश्यप के रूप में पहचान की गई है। थाना प्रभारी फैजुल हुडा शाह ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने कार को जब्त किया थाना प्रभारी ने बताया कि एम्बुलेंस से तीनों को देवभोग अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन की पहचान की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर कार को जब्त किया गया है। हिट एंड रन का मामला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक और कार की टक्कर दूर तक सुनाई दी। बाइक सवार तीनों 10 फिट उछलकर जा दूर गिरे। घटना के बाद सांसे चल रही थी। मौके से लोगों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। 40 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस नजदीकी अस्पताल अमलीपदर पड़ता है, लेकिन यहां एंबुलेंस सेवा नहीं थी। लिहाजा देवभोग से 17 किमी दूरी से एंबुलेंस को घटनास्थल पहुंचने 40 मिनट लग गए। तब तक घायलों की सांसे बंद हो चुकी थी। बता दें कि देवभोग में पिछले 17 माह में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।
