ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद इस मामले में आयकर विभाग तीनों से पूछताछ के लिए कोर्ट में आवेदन देकर अनुमति मांगेगा। विभाग दो माह से सौरभ शर्मा से पूछताछ की प्रतीक्षा कर रहा है। इसमें सोना और नकदी के अतिरिक्त कार में मिली एक डायरी के आधार पर भी पूछताछ की जानी है।
