धार जिले के नालछा क्षेत्र के कोठी सोड़पुर में मंगलवार शाम एक घर में आग लग गई। आग से घर में रखा 5 लाख रुपये कैश सहित चांदी की रकम, अनाज और घरेलू सामान नष्ट हो गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची।
