मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनी में 19 प्रकरणों में वांछित भय्यू लाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस दबिश के दौरान वह पलंग पेटी में छिप गया था। पुलिस दम घुटने से मौत की बात कह रही है, जबकि परिवार ने मारपीट और 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
