छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 2 बदमाशों ने कुत्ते का पैर बाइक पर बांधकर करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। घसीटने का वीडियो भी सामने आया है। कुत्ता सड़क पर करीब 15 मिनट तक बेहोश भी पड़ा रहा। मामला चिखली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कुत्ते के साथ क्रूरता करने वालों में पंकज पासवान (21) और गौरव नायक (20) शामिल है। दोनों चिखली के दीनदयाल नगर के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ बजरंग दल के लोगों ने हंगामा कर दिया। तस्वीरों में देखिए आरोपी और कुत्ते से क्रूरता… जानिए क्या पूरा मामला ? दरअसल, 30 मई को शाम 4 बजे 2 युवक एक काले रंग के कुत्ते को सड़क पर बाइक से घसीटते दिख रहे हैं। बाइक 35-40 की स्पीड में रही होगी। कुत्ते के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। वह घसीटने के दौरान खूब चिल्लाता है, फिर दर्द से बेहोश हो जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवकों को राहगीरों ने रोकने की भी कोशिश की, लेकिन फिर भी नहीं रुके। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक का पीछा किया। आवाज लगाई, जिसके बाद दोनों युवक रुके। इस दौरान कुत्ता बेहोश हो गया था। रस्सी खुलने के कुछ देर बाद भाग गया कुत्ता बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुत्ते को छुड़वाया। बजरंग दल के कार्यकर्ता उसका इलाज कराना चाह रहे थे, लेकिन कुत्ता डरा हुआ था। वह खून से लथपथ था। कुछ देर बाद होश आते ही मौके से भाग गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। बजरंग दल के नगर सह संयोजक गौरव शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ चिखली चौकी में शिकायत दर्ज कराई। युवकों के मुताबिक कुत्ता पागल है, उन्हें काटने के लिए दौड़ा रहा था, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई चिखली पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में पंकज पासवान और गौरव नायक का नाम शामिल है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 बीएनएस के सेक्शन 325 के अनुसार आवारा कुत्तों के साथ क्रूरता करना दंडनीय अपराध है। इस अपराध में 5 साल तक के सशुल्क कारावास का प्रावधान है। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 1. छत्तीसगढ़ में कुत्ते को डंडे से पीटकर फांसी पर लटकाया: वीडियो वायरल हुआ तो उतारकर दफना दिया; आरोपी बोला-पागल था, इसलिए मार डाला छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दुकानदार ने कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा और फिर उसे पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी से लटका दिया। इस दौरान किसी राह चलते युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अगले दिन आरोपी ने कुत्ते को फंदे से उतारा और दफना दिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. डॉगी से क्रूरता का VIDEO आया सामने:भिलाई में युवक ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान; तड़पता-चीखता रहा बेजुबान भिलाई में घर के बाहर सो रहे एक डॉगी की बेदम पिटाई का वीडियो सामने आया है। बाइक पर सवार होकर आए युवक ने बेजुबान को लाठी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमले के बाद डॉगी वहीं बेहोश हो गया। चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो युवक उन्हें रौब दिखाते हुए वहां से चला गया। घटना के बाद लोगों ने कुत्ते का इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। और भी पढ़ें…
