मुरैना के कैलारस की तीन वर्षीय आस्था को आवारा कुत्ते ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दो घंटे की जटिल सर्जरी कर माथे, होंठ और गाल पर 150 टांके लगाए गए। वी-वाई प्लास्टी तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया। डॉग बाइट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
