कृषि अधिकारी बनने के लिए करें कल तक आवेदन:RPSC ने पहले 25 पदों के लिए निकाली वैकेंसी, बाद में 52 पद किए

0
54

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के लिए कैंडिडेट्स 13 दिसम्बर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आयोग की ओर से 28 फरवरी 2024 द्वारा कृषि विभाग के लिए कृषि अधिकारी के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए थे। लेकिन बाद में विभाग द्वारा पदों की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि किए जाने के बाद फिर आवेदन मांगे। 13 दिसंबर 2024 की रात्रि 12 बजे बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। संशोधित वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य सूचना के संबंध में अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जारी शुद्धि-पत्र संख्या 15/2024-25 का अवलोकन कर सकते हैं। अब ये भर्ती 52 पदों के लिए है। इन पदों के लिए भर्ती प्रोसेस जारी इन पदों के लिए अब शुरू होंगे आवेदन ऐसे करें अप्लाई अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आईडी प्रूफ का डिटेल और डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है। लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा। यहां करें कॉन्टैक्ट किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here