उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को ग्वालियर में प्रशिक्षण दिलाने तथा जूडो खेल के अद्योसंरचना के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर सांसद निधि से राशि देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला हर क्षेत्र में प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। दरअसल, सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ पांच फरवरी को हुआ था, जिसका समापन रविवार को हुआ।
