गणेश वह साउथ सब जोनल कमेटी का इंचार्ज था और सात राज्यों में वांछित था। मारे गए माओवादियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक दिन पहले भी दो माओवादी मारे गए थे। उनकी पहचान बारी उर्फ राकेश और अमृत के रूप में हुई है। छत्तीसगढ़ के निवासी इन माओवादियों पर कुल 23.65 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
