कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ समय पर पहचान और उपचार को आसान बनाने के उद्देश्य से माधव सृष्टि कैंसर केयर एवं संस्था उम्मीद ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सवा करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार की गई अत्याधुनिक मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बस अब शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जांच, उपचार और जनजागरूकता का कार्य करेगी।
