कोंडागांव जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। 18 नवंबर की रात खड़े ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियों जा घुसी। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। सभी बड़े डोंगर ग्राम के रहने वाले थे। रात में मूवी देख कर लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ। 3 अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में 5 लोगों की पहचान हो गई है। 1 अन्य की पहचान की जा रही है। मृतकों में ये शामिल खबर में और अपडेट जारी है …………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 13 की मौत: टोल से बचने ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ा; राष्ट्रपति-PM ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान रायपुर में रविवार देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
