कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंदरकोना में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक, राम कृष्ण कुर्रे ने कथित तौर पर ‘ऊपरी हवा’ के डर से खुद पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार चाकू से अपना गला रेतने के बाद वह गांव के एक कुएं में कूद गया। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
