वन विभाग के पसान रेंजर का स्कॉर्पियो वाहन एक पेड़ से जा टकराया। घटना में रेंजर एवं चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पसान थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि वन विभाग के पसान रेंजर मनीष सिंह और उनके चालक पिपरिया क्षेत्र में हाथी आने की सूचना पर मौके पर गए थे।
