कोरबा के दर्री बाजार में रविवार शाम एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साई भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना है कि बाजार के दिन भी इस रास्ते पर तेज रफ्तार गाड़ियां चलती हैं।
