कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश:100 से ज्यादा सैनिक सवार थे, टेकऑफ के दौरान हादसा

0
1

कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। इस विमान में 100 से ज्यादा सैनिक सवार थे। हादसा दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के मुताबिक, विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच जारी है। घटना के बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। खबर अपडेट हो रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here