Kolar Dam Accident: भोपाल के दो छात्रों की कोलार डैम में डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र पिकनिक मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ डैम पर आए थे। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों छात्रों के शव तालाब से निकाले। हादसे का शिकार हुए छात्रों के नाम प्रिंस सिंह और उज्ज्वल त्रिपाठी हैं।
