Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज का जीवन आज के दौर में किसी चमत्कार से कम नहीं है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, उनकी दोनों किडनियां पूरी तरह खराब हो चुकी हैं और वे पिछले कई वर्षों से डायलिसिस पर हैं। किसी साधारण मनुष्य के लिए बिस्तर से उठना भी मुश्किल होता, लेकिन महाराज जी हर रात 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा करते हैं।
