क्या शेफाली की याद में पोस्ट पब्लिसिटी स्टंट?:ट्रोल्स के आरोपों पर भड़के पराग त्यागी, बोले- मुझे निगेटिव सोच की परवाह नहीं है

0
22

श‍ेफाली जरीवाला के निधन के कुछ दिन बाद से उनके पति पराग त्यागी इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पराग को इतनी जल्दी पोस्ट करने को लेकर ट्रोल किया। जिसके बाद अब उन्होंने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। दरअसल, पराग ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह, शेफाली और उनके पेट डॉग का हाथ नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमेशा साथ।” इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर पराग ने लिखा, “जो लोग ध्यान खींचने के लिए कह रहे हैं कि इतनी जल्दी पोस्ट नहीं करनी चाहिए, भाई सब लोग आपकी तरह नहीं होते। परी को सोशल मीडिया बहुत पसंद था। उसे वहां लोगों का प्यार अच्छा लगता था।” पराग ने आगे लिखा, “मैंने कभी सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया। अब वह मेरे दिल में है। मैं यह पक्का करूंगा कि सब लोग उसे हमेशा प्यार दें। वह सोशल मीडिया पर रहेगी, भले ही वह यहां न हो। यह अकाउंट सिर्फ उसके लिए समर्पित है। उसकी यादें उसके फैंस के साथ शेयर करना चाहता हूं, जो उसे और देखना चाहते हैं।” उन्होंने आगे ये भी लिखा, “मुझे आपकी नेगेटिव सोच की परवाह नहीं है। मुझे उन लोगों की परवाह है जो उसे प्यार करते हैं, अब भी करते हैं और हमेशा करेंगे। मैं उसकी यादें आप सबके साथ साझा करूंगा।” इसके बाद पराग ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें वह पौधे लगाते दिख रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने लिखा, “परी को नेचर बहुत पसंद था और वह हमेशा दुनिया का प्यार लौटाना चाहती थी। यह उसका पहला कदम है, पेड़ लगाना। आप सभी का शुक्रिया जो उसे हमेशा इतना प्यार और सपोर्ट देते रहे। वह भी आप सबको उतना ही प्यार वापस देगी।” बता दें कि श‍ेफाली की मौत 27 जून को हुई। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here