MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में किक्रेट खेलते-खेलते कुछ युवकों ने गिरोह बना लिया। पूरी गैंग दिन में बाइक में सूने घरों में रेकी करती और रात में घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने सात लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
