मृतका के पुत्र से फोन पर हुई बातचीत में राहुल गांधी ने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली, साथ ही पूछा कि दरिंदे जेल में हैं न? उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। तीन दिन में दूसरी बार बुधवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।
