बच्चों की लापरवाही कई बार हादसे का रूप ले लेती है, लेकिन समय पर इलाज मिल जाए तो अनहोनी टल जाती है। ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया, जब बुरहानपुर निवासी 10 वर्षीय कृष्णा ने खेलते समय घड़ी का सेल निगल लिया। सेल गले के निचले हिस्से में फंस गया, जिससे कृष्णा को बेचैनी, तेज दर्द और सांस लेने में कठिनाई होने लगी।
