टॉप न्यूज़ खंडवा में शादी में बराती बनकर घुसी पुलिस ने चोर को पकड़ा, जज के बंगले से चुराया था चंदन का पेड़ By Krishna - May 21, 2025 0 32 FacebookTwitterPinterestWhatsApp खंडवा पुलिस ने जज के बंगले से चंदन के पेड़ चुराने वाले गिरोह के मास्टर माइंड आसिफ को एक शादी समारोह से बाराती बनकर गिरफ्तार किया। आरोपी दो साल से फरार था और उस पर 10,000 रुपए का इनाम था। महाराष्ट्र में भी उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।