MP News: 13 दिसंबर को मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसके पहले आठ और नौ दिसंबर को खजुराहो में विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों, नवाचारों, आगामी वर्षों के प्रमुख लक्ष्यों, चुनौतियों और कार्य योजनाओं पर चर्चा होगी। नौ दिसंबर को कैबिनेट की बैठक भी खजुराहो में होगी, जो बुंदेलखंड के विकास को समर्पित होगी।
