खरगोन जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर खंडवा बड़ोदरा हाईवे पर ऊन के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की पीछे से तेज टक्कर में बाइक सवार बड़वानी के दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज बताई जा रही है कि बाइक रोड से नीचे काफी दूर जा गिरी। यह हादसा रविवार की शाम 6.30 बजे का है।
