टॉप न्यूज़ खरगोन में दिनदहाड़े डकैती, मुनीम पर हमला कर 15 लाख रुपये से भरा बैग ले गए तीन बदमाश By Krishna - January 23, 2025 0 39 FacebookTwitterPinterestWhatsApp खरगोन में दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती हुई है। रुचि जीनिंग के मुनीम प्रकाश महाजन से 15 लाख रुपये की डकैती हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर 12.30 बजे खरगोन शहर के डाबरिया रोड पर हुई। तीन बदमाश बाइक पर आए और मुनीम पर हमला कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।