गणेश चतुर्थी: सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत:सोनू सूद, हंसिका मोटवानी से लेकर अंकिता लोखंडे तक, मूर्ति केंद्र में भक्ति में डूबे नजर आए सेलेब्स

0
19

बॉलीवुड इंडस्ट्री में गणेश चतुर्थी सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक माना जाता है। इस खास मौके पर सेलेब्स सालाना अपने घरों में बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं। गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स मुंबई के मूर्ति केंद्र में भगवान गणेश की प्रतिमा लेने पहुंचे थे। ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई गणेश स्थापना टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है। सेट पर आरती हुई, जिसमें शो के प्रोड्यूसर राजन शाही समेत शो की स्टारकास्ट मौजूद रही। इस खास मौके पर बिपाशा बासु ने भी बेटी देवी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने हाथों से क्ले की मदद से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाती नजर आ रही हैं। इस दौरान बिपाशा उन्हें मूर्ति बनाना सिखा रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here