छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस का सामने आया है। डांसर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो 1-2 साल पुराना बताया जा रहा है। वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली रेस्ट हाउस का है। जिसमें कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी (जनपद सदस्य) ने आयोजित किया था। प्रोग्राम के लिए हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे। हालांकि, अब वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इससे पहले गरियाबंद में ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। मामले में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को हटा दिया है। SDM के खिलाफ जांच कमेटी बनाई गई। जिसके बाद आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार किए गए। वहीं मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ शुरू होगी। देखिए पहले ये तस्वीरें… पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया था रेस्ट हाउस दरअसल, रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली में वन विभाग का रेस्ट हाउस है। जहां एक बड़े हाल और साथ में 4 कमरे भी बनें है। हालांकि, यह रेस्ट हाउस पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर बनाया गया है। लेकिन रेस्ट हाउस में शराबखोरी और जुआ भी खिलाए जाने के आरोप लगते रहे हैं। जनपद सदस्य ने आयोजित किया था प्रोग्राम रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम जनपद सदस्य शमशेर खान ने आयोजित किया था। हॉल में डांसरों ने जमकर अश्लील डांस किया। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। जिसमें कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्मचारी भी नजर आए। सूरजपुर रेंजर को सौंपा गया है रेस्ट हाउस का प्रभार जानकारी के मुताबिक, रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति के जिम्मे रेस्ट हाउस की देखरेख थी। आरसी प्रजापति का प्रमोशन हो गया है और उनके स्थान पर सूरजपुर के रेंजर को रामानुजनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अब वायरल वीडियो को लेकर वनविभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें… कपड़े उतारकर नाचीं डांसर्स, प्राइवेट-पार्ट दिखाए…VIDEO: SDM ने पैसे लुटाए, KISS लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसडीएम हटाए गए, आयोजन समिति के 14 सदस्य अरेस्ट छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अश्लील डांस किए। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। VIDEO भी बनाते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…
