इंदौर में रिटायर्ड जज के घर हुई चोरी की वारदात ने सबको हिला कर रख दिया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। गहरी नींद की वजह से जज के बेटे की जान बच गई। पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है और बाग-टांडा के गिरोह पर शक जता रही है।
