MP News: धरनावदा थानाक्षेत्र में करीब एक साल पहले नाबालिग बालक का शव गांव के कुएं में मिला था। पुलिस ने इस अंधेकत्ल का राजफाश कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। इस हत्या के पीछे आरोपित को राज खुलने का डर था, जिससे नाबालिग बालक के हाथ बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया था।
