गोल्डन ग्लोब 2026:प्रियंका चोपड़ा बनीं अवॉर्ड प्रेजेंटर, एडोलेसेंस के लिए अवॉर्ड पाकर रो पड़े ओवन कपूर, लियोनार्डो की फिल्म को अब तक 3 अवॉर्ड

0
1

83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन आज कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में हो रहा है। यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं और उन्होंने टेलीविजन ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर की अनाउंसमेंट की। 2025 की चर्चित लिमिटेड सीरीज एडोलसेंस के लिए 16 साल के ओवन कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब दिया गया, जबकि इसी सीरीज के लिए स्टीफन ग्राहम बेस्ट एक्टर रहे। अब तक सबसे ज्यादा 4 अवॉर्ड लियोनार्डो डीकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनादर को मिले हैं। देखिए गोल्डन ग्लोब विनर्स की लिस्ट और सेरेमनी से जुड़ी खास झलक- गोल्डन ग्लोब 2026 के विनर्स की लिस्ट बेस्ट मोशन पिक्चर म्यूजिक/कॉमेडी – वन बैटल आफ्टर अनादर बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा- हैमनेट बेस्ट एक्टर इन मोशन पिक्चर ड्रामा- वैग्नर मोरा (फिल्म- द सीक्रेट एजेंट) बेस्ट एक्ट्रेस इन मोशन पिक्चर ड्रामा- जैसी बकली (फिल्म- एगनेस शेक्सपियर) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन मोशन पिक्चर- स्टेलन स्कार्सगार्ड (फिल्म- सेंटिमेंट वैल्यू) बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन मोशन पिक्चर- टेयाना टेलर (फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनादर) बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस (फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनादर) बेस्ट स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस (फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनादर) बेस्ट एक्टर इन मोशन पिक्चर, म्यूजिक/कॉमेडी- टिमोथी चालामेट (फिल्म- मार्टी सुप्रीम) बेस्ट एक्ट्रेस इन मोशन पिक्चर, म्यूजिक/कॉमेडी- रोज बायरन (इफ आई हेड लेग्स आई वुड किक यू)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here