गौरेला में अजीत जोगी की मूर्ति हटाने पर बवाल:BJP बोली-डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा लगेगी, अमित बोले- पिता की मूर्ति लगेगी या मेरी अर्थी उठेगी

0
93

छत्तीसगढ़ के गौरेला में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ति हटाए जाने का विवाद अब थम गया है। प्रशासन से आश्वासन के बाद अमित जोगी ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। फिलहाल प्रशासन के संरक्षण में प्रतिमा स्थल पर ही प्रतिमा रहेगी। इसके पहले अमित जोगी ने कहा था कि या तो यहां दिवंगत अजीत जोगी की मूर्ति लगेगी या यहां से मेरी अर्थी उठेगी। अमित ने कहा कि CM विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव से बात हुई थी, उन्होंने मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया था। वहीं इस पर सीएम साय ने कहा कि, प्रशासन से जानकारी मंगाई गई है। उस आधार पर कार्रवाई होगी। वहीं पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव ने कहा कि अजीत जोगी की प्रतिमा के साथ जिन लोगों ने ऐसा व्यवहार किया है, वह दुर्भाग्य जनक है। जोगी समर्थकों ने मूर्ति स्थापित करने की अनुमति नहीं देने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, अफसरों ने अनुमति के बाद नियम से मूर्ति लगाने की बात कही है। फिलहाल अमित जोगी और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। अमित जोगी धरना खत्म कर घर के लिए रवाना हो गए हैं। भाजपा नेताओं ने जोगी की प्रतिमा लगाने पर जताई आपत्ति बता दें कि ज्योतिपुर चौक में मूर्ति को लेकर हुए विवाद के संबंध में भाजपा नेताओं ने SDM को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा में पारित प्रस्ताव में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाना प्रस्तावित है, लेकिन ठेकेदार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जगह अजीत जोगी की मूर्ति लगा दी है। बीजेपी जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि 22 मई 2025 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पत्र जारी कर किसी अन्य की मूर्ति को हटाने का निर्देश जारी किया गया है। बिना अनुमति के अजित जोगी की प्रतिमा लगाई गई। मूर्ति लगाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भाजपा नेताओं के इस ज्ञापन के बाद SDM ऋचा चंद्राकर ने अमित जोगी और अन्य जेसीसी के नेताओं को सुबह तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिए थे। जानिए सोमवार को क्या हुआ था गौरेला में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा को हटाने का वीडियो सामने आया। रविवार देर रात क्रेन के जरिए प्रतिमा को हटा दिया गया। तीन दिन पहले ही ज्योतिपुर तिहारे पर मूर्ति स्थापित की गई थी। मूर्ति नगरपालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। प्रतिमा का अनावरण 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर होना था। रात सवा 2 बजे प्रतिमा को हटाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि रात 2:18 बजे क्रेन की मदद से महज 4 मिनट में प्रतिमा को हटाया गया। घटना के विरोध में अमित जोगी और JCC(J) कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। गौरेला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। प्रतिमा को वापस उसी जगह पर स्थापित करने लाया गया। प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन फिर मूर्ति स्थापना की तस्वीरें देखिए- नगर पालिका कैंपस में डैमेज मिली प्रतिमा बाद में प्रतिमा नगरपालिका गौरेला परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ऋचा चंद्राकर और एसडीओपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे। गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 2 बीजेपी नेताओं को नोटिस इस मामले में पुलिस ने गौरेला के रहने वाले 2 बीजेपी नेताओं को थाने में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। गौरेला नगर पालिका के सीसीटीवी में मूर्ति लाते वक्त फुटेज में दीपक शर्मा और प्रदीप जायसवाल दिखे हैं। पुलिस ने नगर पालिका का सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया है। ठेकेदार को प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए थे बता दें कि तीन दिन पहले जब यह प्रतिमा रातों-रात लगाई गई थी, तब नगरपालिका के सीएमओ नारायण साहू ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने ठेकेदार गणेश कंस्ट्रक्शन को 24 घंटे के भीतर प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए थे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। पूर्व सीएम अजीत जोगी के बारे में जानिए अजीत जोगी, एक ऐसी हस्ती जो जिंदगी के पड़ावों पर हर वो मुकाम हासिल करती रही, जिसे उसने चाहा। गरीब परिवार में जन्में, अभावों में पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग की, आईपीएस बने, आईएएस बने और राजनीति में आए। लोकसभा, राज्यसभा के साथ एक राज्य के पहले सीएम होने का सफर तय किया। अलग पार्टी बनाई और जनता के दिलों अपनी अलग छाप बनाने में पूरी जिंदगी में कामयाब रहे। जानिए अजीत जोगी की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से। अजीत जोगी की जिंदगी के अनदेखे पहलू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here